तुरंत जारी करने हेतु

KORA ने स्नैपड्रैगन पर इंटेलिजेंस के लिए लिनक्स-आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम को आगे बढ़ाया

करीब एक साल की इंजीनियरिंग से स्नैपड्रैगन X2 एलीट पर पूरा लिनक्स डेस्कटॉप, पूरी चिप पर इंफरेंस और डिवाइस पर ही चलने वाले बड़े AI मॉडल संभव हुए। एंटरप्राइज़ के लिए HUMAIN OS और डेवलपर्स व क्रिएटर्स के लिए KORA, यानी इंटेलिजेंस के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम (The Operating System for Intelligence), 2027 में स्नैपड्रैगन वाले PC पर आएंगे।

यह अमेरिकी समय के अनुसार 10 नवंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति का हिंदी अनुवाद है। अंग्रेज़ी पाठ ही आधिकारिक है, और विषय-वस्तु व व्याख्या के लिए अंग्रेज़ी पाठ मान्य होगा।

पालो आल्टो और सैन डिएगो, कैलिफ़ोर्निया (अमेरिका), 10 नवंबर 2026 — KORA Systems Inc. क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज़ (Qualcomm Technologies, Inc.) के साथ मिलकर स्नैपड्रैगन X सीरीज़ (Snapdragon® X Series) प्लेटफ़ॉर्म वाले PC पर इंटेलिजेंस के लिए लिनक्स-आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम को आगे बढ़ा रहा है। दोनों कंपनियों की करीब एक साल की इंजीनियरिंग से स्नैपड्रैगन X2 एलीट वाले PC पर एक पूरा लिनक्स डेस्कटॉप ऑपरेटिंग सिस्टम चल रहा है। बड़े AI मॉडल पूरी तरह डिवाइस पर ही चलते हैं, और इंफरेंस प्लेटफ़ॉर्म के CPU, GPU और NPU पर बांटा जाता है।

यह काम दो ऑपरेटिंग सिस्टम की नींव है, जो 2027 में स्नैपड्रैगन वाले PC पर आएंगे। पहला HUMAIN OS है, एंटरप्राइज़-स्तर का AI-नेटिव ऑपरेटिंग सिस्टम, जिसे KORA, HUMAIN के साथ विकसित कर रहा है और जिसे पहली बार रियाद में LEAP 2026 में दिखाया गया। दूसरा KORA है, यानी इंटेलिजेंस के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम, जो डेवलपर्स और क्रिएटर्स के लिए बना नया डेस्कटॉप ऑपरेटिंग सिस्टम है।

आज इस्तेमाल होने वाले ऑपरेटिंग सिस्टम उस समय बने थे जब कंप्यूटर खुद इंटेलिजेंस नहीं चला सकते थे। KORA बुनियादी रूप से नया तरीका अपनाता है: वह खुली नींव के रूप में लिनक्स पर बना है और कर्नेल से ही इंटेलिजेंस के इर्द-गिर्द डिज़ाइन किया गया है। सिलिकॉन स्नैपड्रैगन X2 एलीट देता है: क्वालकॉम ओरियन CPU (Qualcomm Oryon™ CPU), क्वालकॉम एड्रेनो GPU (Qualcomm® Adreno™ GPU) और 80 TOPS वाला क्वालकॉम हेक्सागन NPU (Qualcomm® Hexagon™ NPU) एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर, जो लैपटॉप पर बड़े मॉडल चलाने लायक कुशलता देते हैं।

स्नैपड्रैगन X2 एलीट पर लिनक्स डेस्कटॉप को पहली बार चालू करने (ब्रिंग-अप) से लेकर CPU, GPU और NPU पर इंफरेंस को ट्यून करने तक, क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज़ के इंजीनियरों ने पूरे समय KORA के साथ काम किया। क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज़ स्नैपड्रैगन X2 एलीट का सपोर्ट मुख्य लिनक्स कर्नेल (मेनलाइन) में भेजना जारी रखे हुए है। इससे दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पूरे लिनक्स इकोसिस्टम को फ़ायदा होता है।

स्नैपड्रैगन PC के लिएKORA ने क्या बनाया

· स्नैपड्रैगन X2 एलीट पर पूरा लिनक्स डेस्कटॉप। KORA का लिनक्स प्लेटफ़ॉर्म कर्नेल से ही स्नैपड्रैगन X2 एलीट पर चलता है, जिसमें इंटेलिजेंट PC के लिए KORA का डिज़ाइन किया और बनाया नया डेस्कटॉप एनवायरनमेंट भी शामिल है। स्नैपड्रैगन X2 एलीट वाले PC पर लिनक्स डेस्कटॉप ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आने वाले दुनिया के पहले OEM PC 2027 में HUMAIN OS चलाएंगे।

· पूरे प्रोसेसर पर इंफरेंस। KORA का Cortex, जो दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम के केंद्र में मौजूद हाइब्रिड इंफरेंस इंजन है, AI के काम को स्नैपड्रैगन X2 एलीट के CPU, GPU और NPU पर बांटता है, ताकि पूरी चिप सामने के काम पर लगे। Cortex यही बंटवारा लोकल नेटवर्क की दूसरी मशीनों तक भी ले जाता है।

· बड़े मॉडल पूरी तरह डिवाइस पर। स्नैपड्रैगन X2 एलीट वाले PC पर 26 अरब पैरामीटर वाला लैंग्वेज मॉडल, ऑटोमैटिक स्पीच रिकग्निशन और एम्बेडिंग मॉडल के साथ, लोकल रूप से चलाया जा सकता है। जवाब तेज़ रहते हैं, क्लाउड पर निर्भरता घटती है, और संवेदनशील जानकारी डिवाइस पर ही रह सकती है।

· ऑपरेटिंग सिस्टम में बने एजेंट। एजेंट ऑपरेटिंग सिस्टम की बनावट का हिस्सा हैं और अनुमति-प्राप्त सिस्टम क्षमताओं, ऐप्लिकेशन, फ़ाइलों और सेवाओं के साथ काम कर सकते हैं, ताकि AI पूरे डेस्कटॉप पर असली काम पूरा कर सके। न्यूरल फ़ाइल सिस्टम फ़ाइलों को उनके अर्थ के आधार पर इंडेक्स करता है, जिससे लोग और एजेंट जानकारी को नाम या फ़ोल्डर के अलावा उसकी सामग्री से भी खोज सकते हैं।

· स्नैपड्रैगन के लिए विंडोज़ सॉफ़्टवेयर। KORA की विकसित की हुई कम्पैटिबिलिटी और ट्रांसलेशन तकनीकें चुनिंदा विंडोज़ x86-64 ऐप्लिकेशन को स्नैपड्रैगन पर लिनक्स एनवायरनमेंट के भीतर चलाती हैं, ताकि नए प्लेटफ़ॉर्म पर जाते हुए भी लोग अपने ज़रूरी सॉफ़्टवेयर इस्तेमाल करते रहें।

दो ऑपरेटिंग सिस्टम,एक नींव।

HUMAIN OS एंटरप्राइज़-स्तर का AI-नेटिव ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिसे KORA, HUMAIN के सहयोग से विकसित कर रहा है। यह इरादे, इंटेलिजेंस और ऐक्शन के इर्द-गिर्द बना है: उपयोगकर्ता बताते हैं कि क्या करना है, और ऑपरेटिंग सिस्टम ज़रूरी संदर्भ जुटाता है, सही लोकल या क्लाउड इंटेलिजेंस चुनता है, और काम पूरा करने के लिए एजेंट और ऐप्लिकेशन का तालमेल करता है। HUMAIN OS एंटरप्राइज़ ईमेल, कैलेंडर और चैट को जोड़कर कामकाज की जानकारी एक जगह दिखाता है, और साथ में AI-नेटिव ऑफ़िस ऐप्लिकेशन का एक सेट भी देता है। LEAP 2026 में पहली बार दिखाए गए HUMAIN OS के 2027 में व्यावसायिक रूप से उपलब्ध होने की उम्मीद है।

KORA इंटेलिजेंस के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम है: डेवलपर्स और क्रिएटर्स के लिए बना नया डेस्कटॉप ऑपरेटिंग सिस्टम, और इंटेलिजेंट PC के दौर के लिए डेस्कटॉप की बिल्कुल नई कल्पना। KORA क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज़ के साथ विकसित नींव साझा करता है, जिसमें Cortex, न्यूरल वर्कस्पेस और फ़ाइल सिस्टम शामिल हैं, और मॉडल के स्तर पर खुला है: किसी भी लैब का कोई भी मॉडल, लोकल या क्लाउड, उपयोगकर्ता की पसंद। KORA 2027 में स्नैपड्रैगन वाले PC पर आएगा।

“आज इस्तेमाल होने वाला हर ऑपरेटिंग सिस्टम उस समय डिज़ाइन हुआ था जब कंप्यूटर खुद नहीं सोचता था। करीब एक साल से हम क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज़ के साथ, स्नैपड्रैगन प्लेटफ़ॉर्म पर, उसके बाद आने वाली चीज़ बना रहे हैं: पूरा लिनक्स डेस्कटॉप, डिवाइस पर चलने वाले बड़े मॉडल, और एक मशीन की तरह साथ काम करते CPU, GPU और NPU। HUMAIN OS इस नींव पर आने वाला पहला ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। इंटेलिजेंस के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम KORA 2027 में स्नैपड्रैगन पर उसके बाद आएगा, उन डेवलपर्स और क्रिएटर्स के लिए जो चाहते हैं कि पूरा कंप्यूटर उनके लिए काम करे।”
(KORA Systems Inc. मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कर्ट मैकमास्टर (Kirt McMaster))

“स्नैपड्रैगन X2 एलीट को CPU, GPU और NPU पर, डिवाइस पर ही उन्नत AI चलाने के लिए डिज़ाइन किया गया था। KORA के काम से स्नैपड्रैगन पर इसी क्षमता के इर्द-गिर्द बना एक पूरा लिनक्स डेस्कटॉप ऑपरेटिंग सिस्टम आता है, और हम 2027 में HUMAIN OS और KORA के स्नैपड्रैगन वाले PC पर आने का इंतज़ार कर रहे हैं।”
(क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज़ SVP और GM, कंप्यूट और गेमिंग केदार कोंडप (Kedar Kondap))

“HUMAIN OS लोगों के काम करने के तरीके के केंद्र में इंटेलिजेंस को रखकर एंटरप्राइज़ कंप्यूटिंग के अनुभव को नए सिरे से परिभाषित कर रहा है। एंटरप्राइज़ ऐप्लिकेशन, संदर्भ-आधारित इंटेलिजेंस और AI एजेंट को एक ही ऑपरेटिंग सिस्टम में लाकर हम लोगों को इरादे से ऐक्शन तक सहज रूप से पहुंचने में सक्षम बना रहे हैं। KORA और क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज़ के साथ मिलकर हम AI-नेटिव कंप्यूटिंग की यह अगली पीढ़ी बाज़ार में ला रहे हैं, जो डिवाइस पर ही दमदार इंटेलिजेंस, ज़्यादा उत्पादकता और काम करने का बुनियादी रूप से ज़्यादा समझदार तरीका देगी।”
(HUMAIN मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) तारिक अमीन (Tareq Amin))

उपलब्धता

HUMAIN OS 2027 में व्यावसायिक रूप से उपलब्ध होगा और दुनिया के उन पहले OEM PC पर आएगा जो लिनक्स-आधारित डेस्कटॉप ऑपरेटिंग सिस्टम को स्नैपड्रैगन X2 एलीट प्लेटफ़ॉर्म के साथ जोड़ते हैं। KORA इसके बाद 2027 में ही आएगा और स्नैपड्रैगन वाले PC तक उपलब्धता बढ़ाएगा।

KORA के बारे में

KORA Systems Inc. इंटेलिजेंस के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम KORA बना रहा है, जो इंटेलिजेंट PC के दौर के लिए डेस्कटॉप की बिल्कुल नई कल्पना है। इसके केंद्र में Cortex है, ऑपरेटिंग सिस्टम का तंत्रिका तंत्र: लोकल मॉडल के लिए अनुकूलित हाइब्रिड इंफरेंस इंजन, जो मशीन की हर चिप और नेटवर्क की हर मशीन को एक कंप्यूटर बना देता है। न्यूरल वर्कस्पेस और फ़ाइल सिस्टम नया यूज़र अनुभव बनाते हैं। KORA टीम की जड़ें ऑपरेटिंग सिस्टम इंजीनियरिंग और प्लेटफ़ॉर्म इकोसिस्टम बनाने में गहरी हैं; वह तीन ऑपरेटिंग सिस्टम, सायनोजेन, एंड्रॉयड और GameOS, एक अरब से ज़्यादा डिवाइस तक पहुंचा चुकी है। KORA के निवेशकों में सैमसंग, स्क्वेयर एनिक्स, पॉलीचेन, वैनएक, सर्कल और एलुमनाई वेंचर्स शामिल हैं। KORA के बारे में अधिक जानकारी के लिए kora.fun देखें।

मीडिया संपर्क
KORA: pr@kora.inc
HUMAIN: pr@humain.com

स्नैपड्रैगन और क्वालकॉम ब्रांड वाले उत्पाद क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज़, इंक. और/या उसकी सहायक कंपनियों के उत्पाद हैं।
क्वालकॉम, स्नैपड्रैगन, हेक्सागन और एड्रेनो, क्वालकॉम इनकॉर्पोरेटेड (Qualcomm Incorporated) के ट्रेडमार्क या पंजीकृत ट्रेडमार्क हैं।

###
